पितृ विसर्जन पर बहराइच के परिषदीय विद्यालयों में 10 अक्टूबर को अवकाश

 

सुधीर यादव, बहराइच। पितृ विसर्जन के अवसर पर 10 अक्टूबर 2026 को जनपद बहराइच में बेसिक शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर संबंधित विद्यालयों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस संबंध में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *