हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी। गोविंदगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, गोविंदगंज थाना कांड संख्या 267/26 हत्या का प्रयास का प्राथमिक अभियुक्त आजाद अंसारी पिता: मस्तकीन अंसारी, साकिन रढ़िया राय टोला, थाना गोविंदगंज घटना के बाद से फरार चल रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रढ़िया राय टोला क्षेत्र में छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा।

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का कागजी प्रक्रिया पूरा करते हुए उसे मोतिहारी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय एवं उनकी पुलिस टीम की तत्परता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *