मोतिहारी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता: पुलिस ने 61 लाख रुपये के 245 मोबाइल बरामद कर लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान

नवनीत कुमार सिंह मोतिहारी

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण):
पूर्वी चंपारण जिला पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत एक बार फिर मानवीय चेहरा दिखाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पुलिस अधीक्षक, पूर्वी चंपारण के निर्देशानुसार गठित विशेष टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिले भर से खोए और चोरी हुए कुल 245 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 61 लाख रुपये है।

वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए फोन पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की उपस्थिति में सभी 245 मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।फोन प्राप्त करने वालों में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनमें 38 विद्यार्थी, 7 गृहिणी, 11 किसान, 31 सरकारी नौकरीपेशा, 7 मिस्त्री, 24 व्यवसायी, 25 प्राइवेट नौकरी करने वाले, 1 अधिवक्ता, 4 ड्राइवर, 15 मजदूर, 2 ठेकेदार, 3 भूतपूर्व सैनिक और 77 अन्य लोग शामिल हैं।

अब तक 2303 मोबाइल हो चुके हैं बरामद मोतिहारी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अब तक कुल 22 चरण पूरे हो चुके हैं। इन 22 चरणों में पुलिस ने कुल 2303 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ 67 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि आम जनता की सहूलियत के लिए यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी।तकनीक और CEIR पोर्टल की रही अहम भूमिका प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इस सफलता में आधुनिक तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया गया है।

अभियान के तहत पारंपरिक तरीकों से 82 मोबाइल और ‘CEIR पोर्टल’ के माध्यम से 163 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए हैं।सराहनीय कार्य करने वाली विशेष टीम इस पूरे अभियान को जमीन पर उतारने और सफल बनाने में जिला आसूचना इकाई मोतिहारी के प्रभारी पु.अ.नि. करण कुमार सिंह, पु.अ.नि. राहुल कुमार, पु.अ.नि. प्रमानंद ठाकुर, पु.अ.नि. बब्बन कुमार, पु.अ.नि. निधी कुमारी, सिपाही ललन कुमार, सिपाही संतोष कुमार, महिला सिपाही निर्मला कुमारी और जिले के सभी थानाध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।पुलिस की जनहित अपील मोतिहारी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वे बिना देर किए पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9470248818 पर संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट www.ceir.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *