अभाविप मेंहदावल नगर इकाई की हुई घोषणा

कृष्ण कुमार त्रिपाठी नगर अध्यक्ष एवम अभिषेक बने नगर मंत्री

संतकबीरनगर । शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक मेंहदावल स्थित प्रेमा महाविद्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मेंहदावल नगर इकाई का गठन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री संदीप स्वरूप ने कहा कि अभाविप विगत 75 वर्षों से देश समाज एवम छात्र हितों के लिए सदैव तत्परता से कार्य करने वाला संगठन है। बात चाहे छात्र हितों के लिए संघर्ष करने की हो, छात्रों के समस्याओं को उठाने और उसके निराकरण की हो, देश की एकता और अखंडता की हो, समाजिक समरसता की हो, महिला सुरक्षा एवम स्वावलंबन की हो, पर्यावरण एवम सेवा कार्य की हो ऐसे समस्त क्षेत्रो में अभाविप ने ऐसे मानदण्ड देश एवम समाज के समक्ष स्थापित किये है जो आज देश और दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। इसी क्रम मे चुनाव अधिकारी अंजना पाण्डेय ने सर्वप्रथम सर्वसम्मति के आधार पर नगर अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार त्रिपाठी एवम नगर मंत्री के रूप में अभिषेक अग्रहरी के नाम की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों की शसक्त आवाज बनकर काम करने के साथ समाज के अन्यान्य क्षेत्र में निरंतर गतिमान है। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने संगठन के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अभाविप की कार्य पद्धति छात्रों एवम समाज के लिए अनुकरणीय है। हम सब मिलकर संगठन के विचारों को आगे ले जाएंगे। नवनियुक्त नगर मंत्री अभिषेक अग्रहरी ने कहा कि संगठन ने जिस दायित्व को हमे प्रदान किया है उसका निष्ठा पूर्वक मैं पालन करूंगा एवम पूर्ण ऊर्जा के साथ संगठन की गतिविधि में अपना सहयोग करूंगा। प्रान्त सहमंत्री माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि अभाविप अपने श्रेष्ठ कार्य पद्धति के आधार पर आज सात दशकों से देश के अंदर गतिमान है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता वेतन नही वतन के लिए कार्य करता है। जिला संयोजक रवि शंकर सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर संगठन की गतिविधि को मजबूती से आगे बढ़ाना है। तत्पश्चात शेष नगर कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया। नगर सहमंत्री के रूप में हरिओम साहनी, विकास यादव, शिवांशु त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, नगर एस.एफ.डी. संयोजक देवांश, नगर सह एस.एफ.डी. सह संयोजक अजीत त्रिपाठी, नगर एस.एफ.एस. संयोजक आदित्य अग्रहरी, नगर सह एस.एफ.एस. संयोजक विवेक यादव, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक आदित्य वर्मा, कला मंच सह संयोजक अमन मद्धेशिया, खेल संयोजक सूरज यादव, खेल सह संयोजक आदर्श कौशल, सोशल मीडिया संयोजक अंकित कुमार, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूर्य देव सिंह, आकाश निषाद, पीयूष कुमार, समीर कुमार, चंदन निषाद के नाम की घोषणा हुई। सभी नव नियुक्त दायित्वधारियों को नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बधाई एवम शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य शौर्य प्रताप राय, अविनाश त्रिपाठी, यशश्वी पाण्डेय, आकाश गौरव, दिगन्त श्रीवास्तव, सहित तमाम विद्यार्थी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!