तिन राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने मनाई जीत का जश्न।

जीत का जश्न :जश्न के इस अवसर पर जमशेदपुर भाजपा के अनेक मंडलों में आतिशबाजी व लड्डू वितरण करते देखा गया।इसी क्रम में भाजपा गोविंदपुर मंडल में गोविंदपुर चांदनी चौक पर जनसाधारण के बीच लड्डू बांटकर एवम अतिशावजी कर संध्या 5:30 बजे जश्न उत्सव मनाया गया।उस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन कुमार, महामंत्री शिवजी प्रसाद, सतीश सिंह, मंत्री अनिल सिंह, सुबोध शाही, विमल कांत झा, बलराम सिंह, महिला मोर्चा से स्नेह लता सिन्हा, सुष्मिता दास युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष विकास सिंह, मंडल मीडिया प्रभारी कुमार स्मिथ, अरविंद सिंह चौहान कार्यालय प्रभारी सुजय पांडे आजसू नेता संजय सिंह, शंभू शरण युवा विंग से रोहित प्रिंस मनीष कुमार, अश्वनी, शशि रंजन, किट्टू, विवेक, शशि, राहुल, मदन शाह,महेंद्र शाह, विमल, झूना सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, कृष्णा तिवारी, राजेश सिंह के साथ भाजपा समर्थक लोग शामिल रहे। कांग्रेस अभी हाफ़ है, 2024 के लोकसभा चुनाव में साफ़ हो जायेगी : दिनेश कुमार

आज की प्रचंड विजय के संदर्भ में हर्ष जाहिर करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा के समस्त कार्यकर्ता और शुभचिंतकों को बधाइयाँ प्रेषित करते हुए कहा कि इस महा विजय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अद्वितीय भरोसेमंद लोकप्रियता, गृहमंत्री अमित शाह के सटीक श्रमशील चुनाव-प्रबंधन, जेपी नड्डा के हर समय उपलब्ध मिलनसार आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त इस विजय में भाजपा कार्यकर्ताओं के अविचल परिश्रम सहित शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह, ओम माथुर के अनुशासन भरे अनुभवी व्यक्तित्व की भी बड़ी भूमिका है। तेलंगाना में भाजपा की बढ़त उस प्रदेश में, संगठन की भविष्य में बड़ी नींव बनेगी। ये चुनावी नतीजे सत्ता का सेमीफाईनल हैं। कांग्रेस अभी हाफ़ है, 2024 के लोकसभा चुनाव में साफ़ हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!