टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं TMWU के बिच अस्थाई कर्मियों के स्थाईकरण के विषय पर टेल्को गेस्ट हाउस में चर्चा।

जमशेदपुर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह एवं टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी एवं एचआर हेड मोहन घंट के बीच अस्थाई कर्मचारियों के स्थाईकरण के विषय पर टेल्को गेस्ट हाउस में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में प्रबंधन की ओर से कहा गया कि उन्होंने जो पहले मसौदा तैयार किया है उसमें फेरबदल नहीं कर सकते। अर्थात अस्थाई कर्मचारियों का जो भी स्थाईकरण होगा। उनका स्थानांतरण करने की योजना पर प्रबंधन अडिग है। इस विषय को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारी के बीच सुबह 11:30 से यूनियन कार्यालय में बैठक की गई। इस बैठक में सभी के सहमति से यह तय किया गया की अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह टाटा मोटर्स के वरीय प्रबंधक मुंबई बोर्ड के अधिकारियों से जाकर मुलाकात करें एवं यहां की स्थिति, यहां की परंपरा को विस्तृत रूप से बताएं। स्थानांतरण के विषय को जमशेदपुर प्लांट के लिए घातक एवं भविष्य में आने वाली समस्याओं से अवगत करा यह आग्रह करें कि स्थानांतरण का विषय समाप्त किया जाए एवं वार्ड एम्पलाई सिस्टम को बिना छेड़छाड़ किए जारी रखा जाए। बैठक का संचालन अशोक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन बी के शर्मा ने दिया। वहीं आज शाम दिनांक 25 दिसंबर को अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह वरीय अधिकारियों से मिल कर अपना पक्ष रखने के लिए पुणे के लिए रवाना हो गए; यूनियन के कमेटी मेंबर्स उनके सुखद मंगलमय यात्रा की कामना किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!