संदीप गुप्ता की याद में गरीब असहायों को किये कंबल वितरण

8000 कम्बलों का हुआ वितरण, कंबल पाकर खुश हुए लोग

तहसील सभागार में वितरित किए गए कंबल

गरीब निर्धन व असहाय की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म

*अलीगंज।* जिले में ठंड की दस्तक दे चुकी है। गरीब, बेसहारा, जरूरतमंदों के लिए यह कठिन समय होता है। लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर इस धरती पर किसी ने किसी को निमित्त बनाकर ज़रूरतमंदों का ख्याल रखते हैं। वैसे तो गरीबों के लिए सभी मौसम दुखदाई होते हैं। लेकिन जाड़े का मौसम बहुत ही दुखदाई होता है। जब ठंड अपने जोर पर होती है और शरीर पर गर्म कपड़ा और रात में ओढ़ने को गर्म बिस्तर न हो तो हाल और भी बुरा हो जाता है।

जाड़े की जैसे ही शुरुआत हुई, तो निर्धन व असहाय लोगों के बीच कंबल व गर्म कपड़ा बांटने के लिए सामाजिक लोगों के हाथ भी आगे बढ़ने लगे और ठंड के ठिठुरते लोगों को थोड़ी राहत देने के अभियान में जुटने लगे हैं।

सीमेंट के व्यवसाई संदीप गुप्ता की अलीगढ़ में गोली मारकर के हत्या कर दी गई थी। बुधवार को उनकी द्वितीय पुण्यतिथि अलीगंज में एस एस रिसोर्ट में मनाई गई। पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कंबल वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया गया। शीत लहर को देखते हुए कायमगंज रोड स्थित कंबल वितरण अयोजन में करीब 6000 कांबलो का वितरण किया गया। क्षेत्र और नगर के गरीब और असहाय परिवार को कंबल बांटे गए। जिसको लेकर के टोकन पहले ही बांट दिए थे।

मृतक संदीप गुप्ता की पत्नी सुनीता गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अलीगंज ने बताया क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों की सहायता करने से मन अच्छा हो जाता है लेकिन क्षेत्र के गरीब और असहाय लोगों की सहायता करने में उनके दर्शन हो जाते है। ये कंबल वितरण कार्यक्रम की नीव उन्ही के द्वारा डाली गई थी हमारी कोशिश है ये परिपाटी निरंतर चलती रहे। इस मौके पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार, एसडीएम प्रतीक त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, ब्लाकप्रमुख प्रतिनिधि डा अशोक रतन शाक्य, उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, प्रमोद कुमार मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अलीगंज तहसील सभागार में प्रशासन द्वारा कमल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें करीब 2500 कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब वर्ग के लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। उक्त मौके पर तहसील सभागार में आयोजित गर्म कंबल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतिक त्रिपाठी, तहसीलदार राकेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विक्रम सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!