अलीगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया

अलीगंज। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनेश चंद्र गुप्ता प्रदेश सहसंयोजक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान द्वारा किया गया।

मंगलवार को अलीगंज नगर के एसपीएस रिसोर्ट में जैथरा नगर पंचायत राजा का रामपुर नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्र से एक हजार से अधिक ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।अलीगंज विधायक के आह्वान पर अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में सैकड़ो लोग शामिल हुए। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। मोदी के नेतृत्व में भारत का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। भारत दुनिया के शक्तिशाली देशों में शुमार हो चुका है।

मोदी की कूतिनीति के चलते कतार को जेल में बंद फांसी की सजा पाए 8 पूर्व भारतीय सैनिकों को रिहा करना पड़ा।

उन्होंने कहा भाजपा केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है विपक्षी पार्टियों के पास जनता के पास जाने का कोई मुद्दा उनके पास नहीं है उन्होंने कहा प्रदेश में योगी जी की सरकार ने प्रदेश में विकास की जो गति दी हैअभी तक किसी भी सरकार ने विकास कार्य नहीं कराई है उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास बिना किसी भेदभाव के हो रहा है सरकार ने किसानों के लिए जो सुविधा दी है वह अभी तक किसी भी सरकार ने उपलब्ध नहीं कराई थी।

उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैउन सभी लोगों को में बधाई देता हूं और आशा करता हूं लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को अपने-अपने बूथ से जिता कर भेजेंगे। भाजपा में जैथरा व अलीगंज विकासखंड के 50 से अधिक प्रधानों ने और 100 से अधिक पूर्व प्रधानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

कार्यक्रम में अलीगंज के ब्लॉक प्रमुख पति डॉ अशोक रतन शाक्य, जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आमोद आर्य, अर्जुन सिंह कश्यप, राघवेंद्र गुप्ता मंडल अध्यक्ष, लोकपाल सिंह , सुजीत गुप्ता बॉबी, संजय गुप्ता, शिवम कश्यप, शिवम दिक्षित, सौरभ गुप्ता, विजय सिंह, सिंपल राठौर, राकेश राठौर सहित आदि लोग मौजूद रहे।अलीगंज।

एसपीएस रिसोर्ट में आयोजित सदस्यता के अभियान में शामिल हुए सभासदों की जानकारी देते हुए ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दिनेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका

अलीगंज के /– रामपुर नगर पंचायत से गीता देवी, मिथलेश देवी, अनार सिंह ,जितेंद्र प्रसाद ,शिशुपाल सिंह, निर्देश कुमार, जैथरा नगर पंचायत से रमेश चंद्र गुप्ता ,शैलेश गुप्ता, आशीष कुमार, अवधेश कश्यप ,आशा देवी ,रितु देवी, गुनीता देवी सभासदों ने भाजपा की संस्था ग्रहण की। अलीगज नगर पालिका परिषद से सर्वेश कुमारी, कृष्णा देवी , राम बेटी, मंजू देवी, अभय प्रताप, अगनलाल सुमन यादव, सुभाष वर्मा, अमित गुप्ता सभासद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!