अलीगंज में पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अलीगंज में प्रथम वार्षिकोत्सव की रही धूम

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल, किए गए पुरस्कृत

अलीगंज।अलीगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र पर पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय अलीगंज में प्रथम वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।

वही बिद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया तथा अच्छी तरह से पढाई कर देश का नाम रोशन करने को कहा। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अलीगंज सत्यपाल सिंह राठौर, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दिनेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी ने सयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ बच्चों की टोली द्वारा किया गया। इसके उपरान्त बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुत किए गए।

अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के कार्यक्रमों को खूब सराहा गया तथा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, उप जिलाधिकारी प्रतीक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकार अलीगंज सुधांशु शेखर, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक रतन शाक्य, दिनेश गुप्ता, अध्यक्ष प्रदेश सुजीत कुमार बॉबी, प्रधानाध्यापिका ऊषा देवी, कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक पाल सिंह चौहान, रामवीर पांडेय, सौरभ चौहान, अजय मिश्रा, अशोक यादव, निशा यादव, मीनू शाक्य, प्रिया मिश्रा सहित अभिभावक मौजूद रहे।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि आधुनिक युग में अभिभावकों को अपने बच्चों को पढाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को पुरस्कृत करने से उनमें उत्साह का संचार होता है तथा बच्चों में एक-दूसरे नम्बर वन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा बनती है।

दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!