– भाजपा के पूर्व जिला मंत्री भी थे विनोद तिवारी ,घटना से भाजपाइयों में शोक की लहर
सुनील बाजपेई
,कानपुर यहां जिले में तेज रफ्तार से वाहन चलाने की आदत दुर्घटनाओं के रूप में लोगों को मौत का शिकार बनाने में लगातार सफल है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता की भी मौत हो गई।
घटना के समय वहां मोटरसाइकिल से अपने घर मोहम्मदपुर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर थाना क्षेत्र में कानपुर सिकंदरा हाइवे पर एक तेज रफ्तार लोडर ने उन्हें टक्कर मार दी ,जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद उनके परिवार में कोहरा मचा हुआ है।
इसकी सूचना पर स्थानीय सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी घर पहुंच कर परिवार वालों को सांत्वना दी।
अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला मंत्री भी रहे विनोद तिवारी घटना के समय अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके वाहन चालक की तलाश कर रही है।