ऑपरेशन जागृति के तहत ग्राम डंडा में महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

पुलिस हेल्पलाइन नंबरों से कराया अवगत

अलीगंज। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जानकारी दी गई।

थाना नयागांव पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत ग्राम डंडा मे महिलाओं व बालिकाओं को जानकारी दी और कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। थाना पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तात्पर्य है इस मौके पर थाना इंचार्ज रितेश ठाकुर, एसआई जयवीर सिंह, महिला कांस्टेबल आरती, कांस्टेबल गौरव और आरक्षी योगेश मौजूद रहे। दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!