हर जिले में स्थायी प्रेस क्लब और पत्रकार कॉलोनी बनाने की उठी मांग

एटा | पत्रकार और पत्रकारों के परिवारों के हित में काम कर रहे देश के एक मात्र पत्रकार संगठन राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (आरपीएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद एटा और कासगंज के कलमकारों ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सोमबार को जिला मुख्यालय एटा के धरना प्रदर्शन स्थल पर एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन के नोडल अधिकारी को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपनें से पूर्व पत्रकारों ने धरना स्थल पर एक सभा कर उपस्थिति पत्रकारों की कुशलक्षेम ली और संगठन के विस्तार हेतु रणनीति बनाई |
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ़ बबलू चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में सौंपे गये ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग की हैं कि उत्तर प्रदेश के जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत हजारों पत्रकार आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आजादी के 79 वर्ष बाद भी प्रेस क्लब के अभाव में पत्रकार सर्दी, गर्मी, बरसात जैसे मौसम में एक उचित और सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकते हैं तथा अनगिनत पत्रकारों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझते हुए किराए के मकानों में जीवन यापन करने को मजबूर हैं तथा तमाम ग्रामीण अंचलों से आकर पत्रकार प्रेस कार्य करके समय असमय अपने गाँव वापस जाते हैं ।

ऐसे सभी पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में निम्न सुबिधा उपलब्ध कराना अत्यंत जरूरी हैं | संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से सूबे के संत सीएम से देश की राजधानी दिल्ली के ऑल इंडिया प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ प्रेस क्लब की भांति उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर पत्रकारों के लिए स्थायी, सर्वसुविधायुक्त प्रेस क्लब की स्थापना तथा प्रत्येक जिले में पत्रकारों के परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने हेतु प्रेस कॉलोनी बनवाने की माँग की हैं ।
ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने जनपद एटा के जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुये यह भी माँग की हैं कि जनपद में आर्थिक तंगी से जूझते पत्रकारों और उनके परिवारों के हित में इस शुभ कार्य का श्रीगणेश जनपद एटा से किया जाये। पत्रकारों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जनपद एटा के जिलाधिकारी पर अटूट विश्वास जताते हुये कहा कि संगठन को आशा ही नहीं पूर्ण भरोसा हैं कि शासन प्रशासन पत्रकार एवं उनके परिवारों की परिस्थितियों को समझते हुए समाजहित की मांगों को सहानुभूतिपूर्वक स्वीकार कर अति शीघ्र पूर्ण करेंगे।
इस मौके पर उपस्थिति पदाधिकारियों में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसुख टाइम्स के संपादक भगवती प्रसाद उर्फ़ बबलू चक्रवर्ती, सत्ता एक्सप्रेस के जिला संवादाता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार, तन्मय टाइम्स के संपादक एवं संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति बाबू जैन, जिला मीडिया प्रभारी अलीगंज से दैनिक हिंदुस्तान संवादाता दिलीप सिंह,
जगत विजेता समाचार पत्र के संपादक अभय गुप्ता, जन टीवी के एटा संवादाता राज वर्मा, जगत विजेता से कु. अल्पना राजपूत, दैनिक भाष्कर सकीट से सुनील कुमार शाक्य, कासगंज जिला सचिव संजीव दुबे, भारत न्यूज़ 24 से भूपेन्द्र सिंह, जिला सचिव महेश बाबू, मारहरा से सूरज कुमार, कल्पेश कुमार, अरुण कुमार, समाचार वितरक प्रकोष्ट के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार, तिलकराज, फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया संवादाता विनोद महेरोत्रा, विधान केसरी से छायाकार हरिकेश बघेल …. सहित करीब चार दर्जन पत्रकार प्रतिनिधि के रूप में मौजूद रहे
दिलीप सिह मडल ब्यूरो एटा
