छात्रों ने प्रस्तुत किए विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल
अलीगंज। जी.डी. इंटरनेशनल स्कूल अलीगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान की महत्ता और उसके प्रयोगों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विज्ञान संकाय प्रमुख विनय गुप्ता रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि विज्ञान केवल एक विषय ही नहीं, बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। विज्ञान ने ही हमें नई-नई तकनीकों से जोड़ा है और आधुनिक जीवन को सरल बनाया है…
विनय गुप्ता ने छात्रों को विभिन्न विज्ञान प्रयोगों के माध्यम से वैज्ञानिक तथ्यों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने प्रकाश परिक्षेपण, रासायनिक अभिक्रियाएं, चुंबकीय प्रभाव और विद्युत प्रवाह से जुड़े प्रयोगों को प्रस्तुत किया, जिससे विद्यार्थियों ने विज्ञान को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे प्रयोगों के माध्यम से समझने की कला सीखी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, रोबोटिक्स और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल थे।
विनय गुप्ता ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की सराहना की और उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रशासन ने इस अवसर पर विज्ञान शिक्षकों और छात्रों को विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और प्रयासों के लिए बधाई दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित करना था।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश