एक देश एक चुनाव के सम्बन्ध में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

एक देश एक चुनाव से अतिरिक्त खर्च बचेगा जो देश के विकास में काम आएगा-दीपक

“एक देश एक चुनाव” लोकतंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में साबित होगा ऐतिहासिक कदम- माधवेन्द्र

संतकबीरनगर।रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्त कबीर के तत्वाधान में यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम के तहत ख़लीलाबाद स्थित बाईपास चौराहे पर जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल ने सर्व प्रथम बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात वन नेशन वन इलेक्शन से सम्बन्धित कार्ड का संचालन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत के भविष्य एवं कुशल लोकतंत्र की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। एक देश एक चुनाव के माध्यम से बार बार हो रहे चुनावो पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को बचाया जा सकेगा जो देश के विकास में काम आएगा। भाजपा युवा नेता माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि एक देश, एक चुनाव” न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह देश को आर्थिक रूप से सशक्त, राजनीतिक रूप से स्थिर और लोकतंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। जिला महामंत्री सौरभ पाण्डेय ने कहा कि एक देश एक चुनाव से विकास कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित होगी। जिला मंत्री अरविन्द चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव वर्तमान समय की माँग है। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, अभिषेक गौड़, नागेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र पटेल, मंटू चौधरी, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *