धर्मसिंहवा में निकाली तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य को किया नमन

संतकबीरनगर।नगर पंचायत धर्मसिंहवा में शुक्रवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए। शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा नगर के श्री राम जानकी कुटी से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए सिकरी शिव मंदिर से वापसी करते हुए धर्मसिंहवा के मुख्य बाजार में पहुंचकर समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा थामे हुए देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिन्दुस्तान जिंदाबाद,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। मौके पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर ने साबित किया है भारतीय सेना हर परिस्थिति में देश की रक्षा कर सकती हैं। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नाथ वर्मा रहे। यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवाजी शुक्ल , जिला महामंत्री विनोद पांडेय, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी पवन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय, विधायक प्रतिनिधि मनोज जायसवाल,राजू पांडेय, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य मनोज जायसवाल, राजेश त्रिपाठी, विपिन वर्मा, सभासद महेश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि धर्मराज अग्रहरि, राजमणि त्रिपाठी, हरिशंकर दूबे,इंदल राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, सभासद राजकुमार शर्मा,मोहन वर्मा, विपिन शुक्ल, सुनील प्रजापति ,शिवांशु गुप्ता, अभिषेक मोदनवाल , चेयरमैन प्रतिनिधि नजमुद्दीन अंसारी,एखलाक अंसारी, सोनू गौड़, श्यामू मध्देशिया, रामानंद विश्वकर्मा, राधेश्याम, रामसुभग चौरसिया, सभासद अरूणेन्द्र राय, सभासद रमाशंकर दूबे, सभासद राजेंद्र वरुण , प्रमोद जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। सभी ने सेना के पराक्रम को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *