राष्ट्रीय एकता दिवस पर धर्मसिंहवा पुलिस ने निकाली “रन फॉर यूनिटी”

संतकबीरनगर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को थाना धर्मसिंहवा में “रन फॉर यूनिटी 2025” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और सद्भावना का संदेश फैलाना रहा।थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल, जनता इंटर कॉलेज धर्मसिंहवा के शिक्षक व छात्र-छात्राएं और नगर पंचायत धर्मसिंहवा के कर्मचारी इस दौड़ में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *