वेतनमान, भत्तों और स्थानांतरण संबंधी मांगों पर कार्रवाई की मांग
अलीगंज।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने राज्य सरकार से अपनी लंबित मांगों के समाधान की गुहार लगाई है। संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता के माध्यम से भेजकर वेतनमान, भत्तों, स्थानांतरण और पदोन्नति से जुड़ी कई मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की है।

ज्ञापन के अनुसार, पिछले नौ वर्षों से लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान के उन्नयन, भत्तों में वृद्धि तथा सेवा संबंधी सुधारों की मांगें लंबित हैं। संघ ने कहा है कि लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता और कार्यभार में वृद्धि के बावजूद आज तक वेतनमान में कोई संशोधन नहीं किया गया। ज्ञापन में लेखपालों के प्रारंभिक वेतनमान को 5200–20200 ग्रेड पे 2800 से बढ़ाकर लेवल-5 (29200–92300) करने, स्टेशनरी भत्ता ₹100 से ₹1000, नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता, तथा विशेष वेतन भत्ता ₹100 से बढ़ाकर ₹2500 प्रतिमाह करने की मांग की गई है।
संघ ने कहा है कि लेखपाल पद की शैक्षणिक योग्यता और दायित्व बढ़ाए जाने के बावजूद वेतनमान में संशोधन नहीं हुआ। साथ ही, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पदों के सृजन, अंतरजनपदीय स्थानांतरण, और डीपीसी के माध्यम से पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की गई।। संघ के अनुसार, राज्य के लगभग 3000 लेखपाल लंबे समय से दूरस्थ क्षेत्रों में कार्यरत हैं, जिनका स्थानांतरण नहीं किया गया है।
5 अक्टूबर 2025 को मथुरा में आयोजित लेखपाल संघ की प्रदेशीय बैठक में भी इन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सभी 75 जनपदों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन की राह अपनाने को विवश होंगे। इस मौके पर शिववीर सिंह अधृयक्ष राजीव कुमार सचिव प्रवीन कुमार उपाध्यक्ष प्रियाशू अतुल कुमार शिवकुमार रमन सक्सेना आदि ।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा
