स्वास्थ विभाग की टीम दो दिन से कर रही मरीजों की जाँच पड़ताल. ग्रामीणों ने जाँच कराई….

साफ सफाई का रखे विशेष ध्यान… डॉक्टर राजपूत.
सूरज राठौर विधायक पुत्र

अलीगंज.अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर लाल सहाय गांव में दो दिन से स्वास्थ विभाग की टीम ने केम्प लगाकर मरीजों की निशुल्क जाँच कर रही हैं. टीम में ब्लाक स्तरीय व ज़िला स्तरीय के कर्मी मौजूद रहे. मरीजों की डेंगू व खून व अन्य जाँच के सेम्पल लिये और उनको साफ सफाई व दवाओं को सेवन करने के लिए कहा. शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया।

अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. शिवकुमार के नेतृत्व में चल रहे इस शिविर में अब लगभग 350 से 400 मरीजों को देखा गया. अभी तक एक ही बुखार के मरीज निकले हैं. जो मरीज सस्पेक्ड़ हैं उनका सेम्पल भेजा गया हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि बाकी लोगों की रिपोर्ट अभी लंबित है, और जांच का कार्य निरंतर जारी है।

शिविर में पैथोलॉजिस्ट लैब तकनीशियन नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की पूरी टीम मौजूद रही, जिन्होंने लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों की जानकारी दी। डॉ. शिवकुमार ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद मच्छरों के प्रजनन की संभावना बढ़ जाती है इसलिए हर व्यक्ति को अपने घर और आसपास सफाई बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने घरों में पानी जमा न होने दें मच्छरदानी का उपयोग करें और किसी भी प्रकार के बुखार को हल्के में न लें। उन्होंने कहा कि तेज बुखार सिरदर्द बदन दर्द या आंखों में दर्द जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। झोला छाप डॉक्टर से बचे. जाँच के उपरांत दवा का सेवन करें.

शिविर में पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने डेंगू की रोकथाम के साथ-साथ मलेरिया वायरल बुखार और त्वचा रोगों से संबंधित जांचें भी कीं। डॉक्टरों ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं और पौष्टिक आहार तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आगे भी विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को समय पर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विभाग की प्राथमिकता डेंगू संक्रमण पर नियंत्रण और लोगों में जागरूकता फैलाना है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से उन्हें काफी राहत मिलती है क्योंकि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं।अकबरपुर लाल सहाय में लगाया गया यह स्वास्थ्य शिविर न केवल जांच और उपचार के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ, बल्कि ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक करने का भी एक प्रभावी माध्यम बना।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *