आरोपी ने रात 3 बजे तक करता रहा अश्लील हरकतें; आइटी एक्ट की धारा 67 में मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला साइबर अपराध का मामला सामने आया है, जहां एक विवाहित महिला को एक युवक ने सोशल मीडिया मैसेंजर के माध्यम से उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। आरोपी युवक न केवल महिला पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था, बल्कि रात के 3 बजे तक मैसेंजर पर आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर धर्मसिंहवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की गंभीर धारा 67 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।दुधारा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धर्मसिंहवा निवासी अजहरुद्दीन पुत्र अज्ञात उसे लगातार परेशान कर रहा था। महिला के अनुसार, आरोपी ने चालाकी से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और इसी वीडियो का दुरुपयोग करते हुए उस पर विवाह का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विवाहित होने के बावजूद महिला को लगातार धमकियां मिल रही थीं। महिला ने यह भी बताया कि आरोपी अजहरुद्दीन, रात 3 बजे मैसेंजर के जरिए अश्लील हरकतें करता था, जिससे उसका जीना मुश्किल हो गया था।महिला की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस ने आरोपी अजहरुद्दीन के विरुद्ध आईपीसी की धारा 77, 79, 351(2) और आईटी एक्ट की सबसे महत्वपूर्ण धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
