
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा नगर पंचायत के गौरी राई वार्ड स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में शांति कुंज, हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा जिला संयोजक आचार्य राजमणि शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी गौतम देवी ने विधिवत पूजन और आरती सम्पन्न की।ज्योति कलश रथ, पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रज्ज्वलित अखण्ड दीप के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में भ्रमण कर रहा है।कार्यक्रम में शांति कुंज, हरिद्वार से आए विजेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश पाल, जिला समन्वयक मार्कण्डेय पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, रणजीत शर्मा, दिनेश सिंह, रामसजीवन शर्मा, वरिष्ठ परिजन रामलखन उपाध्याय, सत्येंद्र कुमार उपाध्याय, ब्लॉक संयोजक हरिराम राय, शंकर साहनी, इंदल चौधरी (प्रधान), गिरजेश पति त्रिपाठी, रामनयन सैनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
