नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार



धर्मसिंहवा बाजार तिराहे से पुलिस ने पकड़ा, साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई गई थीं धाराएं


संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धर्मसिंहवा बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को एक महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग पुत्री के घर से लापता होने की सूचना दी थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने छह नवंबर को कार्रवाई करते हुए बरगदवा अंसारी निवासी एजाज अहमद पुत्र उजैर अहमद और रईसुल हसन पुत्र मोहम्मद साजिद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 109/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 70(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5जी/6 में कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनीष जायसवाल, कांस्टेबल राजन सिंह, दीपक खरवार और श्यामल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *