आरटीसी में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों से एएसपी ने किया संवाद, अनुशासन व आधुनिक पुलिसिंग पर दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से संवाद किया। इस दौरान एएसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और व्यवहारिक पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

एएसपी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस सेवा में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई बेहद आवश्यक है। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को सलाह दी कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए व्यावसायिक दक्षता, तकनीकी ज्ञान और कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता को निरंतर विकसित करें।

महोदय ने रिक्रूट्स को यूपी पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, स्मार्ट पुलिसिंग, साइबर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म को अपनाते हुए उत्कृष्ट पुलिस अधिकारी बनने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *