अटल चौक टडवरिया में अटल जनशताब्दी वर्ष पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि

संतकबीरनगर। वृहस्पतिवार को अटल जनशताब्दी वर्ष एवं सुशासन दिवस के अवसर पर अटल चौक टडवरिया में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी, संतकबीरनगर द्वारा श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम भाजपा संतकबीरनगर की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पंडित अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने संपूर्ण जीवनकाल में मूल्यों की राजनीति की। उन्होंने कभी भी सत्ता के लिए अपने जीवन मूल्यों से समझौता नहीं किया और अपने राजनीतिक जीवन में सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन आज के जनप्रतिनिधियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने यह भी बताया कि अटल जनशताब्दी वर्ष के अंतर्गत कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर अटल चौक टडवरिया में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता कर अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, जिलामंत्री अरुण सिंह एवं हैप्पी राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बसन्त तिवारी, मंडल अध्यक्ष इन्द्रसेन सिंह, गंगाराम निषाद, महीप निषाद, कमला प्रसाद यादव, कार्यक्रम संचालक दिवाकर सिंह, महेश पाण्डेय सहित भाजपा एवं निषाद पार्टी के अनेक वरिष्ठ-कनिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभेच्छुजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *