जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत भाजपा गोविंदपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। मंडल के अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। “उन्हें न केवल एक प्रखर वक्ता के रूप में बल्कि एक ओजस्वी कवि के रूप में भी हमेशा याद किया जाएगा।

मंडल के पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह ने उक्त अवसर पर बताएं कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना संपूर्ण जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। वे एक प्रखर वक्ता के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे।
उपरोक्त अटल जयंती के मौके पर कमलेश सिंह, राधेश्याम सिंह, मधु सिंह, बलराम सिंह, पवन लाल, जगदीश मिश्रा, भूषण दीक्षित, चंद्रशेखर सिंह, सतीश सक्सेना, मिथिलेश सिंह, उपेंद्र कुमार वहीं भाजपा गोविंदपुर मंडल महिला मोर्चा से महामंत्री वंदना ठाकुर, दुर्गावती सिंह जिला कार्य समिति सदस्य, अध्यक्ष गौरी कुमारी, उपाध्यक्ष सुमिता दास एवं रानी शमी, मंत्री गुंजन कुमारी, मीडिया प्रभारी ज्योति कुमारी आदि अनेक सुयोग्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मंडल के नय अध्यक्ष जुगनू वर्मा से बातचीत के दौरान मैं जानना चाहा की; मंडल अध्यक्ष होने के नाते गोविंदपुर मंडल के विकास की रूपरेखा के बारे में बताएं। इस बात पर उन्होंने कहा; हमारे पूर्व अध्यक्ष पवन सिंह और मैं जुगनू वर्मा दो जिस्म एक जान है। मंडल में और मंडल का विकास हम दोनों को मिलकर करना है और इस विकास की रफ्तार में मंडल के सारे कार्यकर्ता निश्चित रूप से भागीदारी होंगे।
