राजधानी रांची के पर्यटक स्थल तीरु फॉल में JJA का वन भोज सह पत्रकार मिलन समारोह सम्पन्न
रांची: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नीलिस्ट एसोसिएशन (JJA) द्वारा आयोजित पत्रकार वन -भोज सह पत्रकार मिलन समारोह बुढ़मू प्रखंड स्थित तीरु फॉल में शनिवार 27 दिसंबर को धूमधाम से सम्पन्न हुआ।

इस दौरान रझारखण्ड जर्नीलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक सहनवाज हसन, प्रदेश अध्यक्ष सम्पूर्णनंद भारती, ललन पांडेय सहित बुढ़मू जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष रंगनाथ चौबे, रांची प्रेस क्लब के कार्यकारणी सदस्य विजय गोप, संतोष सिन्हा, चंदन वर्मा सहित सैंकड़ों पत्रकार अंचल व रांची जिला के मौजूद रहे।
पत्रकारों का स्वागत बुके, शॉल व माला पहनाकर किया गया।इस दौरान JJA एवं BSPS संस्थापक शाहनवाज हसन ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार किसी भी संस्था अथवा संगठन से जुड़े हों वे सभी एक बिरादरी हैं, पत्रकार कोई छोटा और बड़ा नहीं होता। हमें एक होना होगा, एकता में ही बल है।आज सिर्फ वन भोज नहीं वरण एक दूसरे को जानने समझने का कार्यक्रम है।

प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद भारती ने कहा कि आंचलिक पत्रकार अब अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो रहे हैं, यह एक सुखद पहलू है। उन्होंने कहा कि मतभेद को हमें मनभेद नहीं बनाना चाहिए।बुढ़मू स्थित पर्यटक स्थल तीरु फॉल में झारखण्ड जर्नीलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले कार्यक्रम हो रहा है पर आज यहाँ सभी आंचलिक पत्रकारों की उपस्थिति पत्रकारों की एकता को दर्शाता है।
पत्रकार एक हो तो पत्रकारों का आज हो रहें शोषण बंद होंगे, हमें अपना अधिकार लेने में आसानी होंगी.इस दौरान रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को शुभकामनायें दी गई.
मौक़े पर JJA एवं BSPS के संस्थापक शाहनवाज हसन, प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णनंद भारती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ललन पांडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, रामाशीष पांडे राजू चौबे दिलीप सोनी कालीचरण साहू मासूम रजा,विजय मिश्रा, सुभाशीष झा, .रंगनाथ चौबे, आकाश सोनी, प्रभाकर श्रीवास्तव, संतोष कुमार सिन्हा कार्यकारणी सदस्य द रांची प्रेस क्लब, विजय गोप, कार्यकारणी सदस्य, द रांची प्रेस क्लब,देवनारायण गंझु बुके,चंदन वर्मा, कार्यकारणी सदस्य द रांची प्रेस क्लब, राजेश यादव ,अशोक सिंह बुके, रामेश्वर भोगता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
