
हिंदू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम धरोहर : सतेंद्र भाई साहब
संतकबीरनगर
विकास खंड बेलहर कला के पिपरा प्रथम गांव में 4 जनवरी 2026 को एक विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन गरिमामय, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कथा वक्ता आलोकानंद जी महाराज रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अंशुमान सिंह द्वारा प्रस्तुत माँ भारती गीत से हुआ। इसके उपरांत मुख्य वक्ता सतेंद्र भाई साहब द्वारा दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत पुष्पवर्षा, शंखनाद एवं तिलक लगाकर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य वक्ता सतेंद्र भाई साहब (सह ग्राम्य विकास विभाग प्रमुख, गोरक्ष प्रांत) ने कहा कि हिंदू संस्कृति विश्व की प्राचीनतम संस्कृति है और यह संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि आज देश के कोने-कोने में हिंदू सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं, जो समाज को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। हिंदू समाज के संगठित होने से ही राष्ट्र और विश्व का कल्याण संभव है।
अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए मातृशक्ति के सम्मान, भगवा ध्वज के महत्व, भारतीय शिक्षा प्रणाली, संस्कृति संरक्षण तथा सामाजिक एकता पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में मंच संचालन कर रहे ब्रह्मदेव सिंह ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से खंड कार्यवाह अजय राय, संत कुमार सिंह, संत समाज से त्रिवेणी दास, राज बहादुर सिंह, डॉ. राधेश्याम यादव, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, अनिल दुबे, महेंद्र कुमार गुप्ता, आशीष जी, नित्यानंद दुबे, चंदकांत दुबे, जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी वार्ड संख्या 7 से अनूप सिंह उर्फ राजा भैया, वार्ड संख्या 8 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी अमरेश चौधरी, राजेश कुमार, राजू चौरसिया, हरिश्चंद्र सिंह, आनंद प्रकाश चौरसिया, निर्मोही प्रजापति, सुनील यादव, मालिक शर्मा, अवध प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
