न्यायिक अधिकारी ने बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण


संतकबीरनगर ।जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेन्द्र नाथ गोस्वामी ने बाल संप्रेक्षण गृह, बस्ती का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संत कबीर नगर से संबंधित 21 निरुद्ध बाल अपचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, स्वास्थ्य स्थिति एवं पठन-पाठन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शिक्षकों से शिक्षण कार्य पर चर्चा की गई तथा पाकशाला का निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बाल अपचारियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराने संबंधी अधिकारों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान अधीक्षक अविनाश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *