हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर।रविवार को विकास खंड सांथा क्षेत्र के मेहदूपार स्थित श्री वीर बाबा स्थान पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, सामाजिक समरसता तथा आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करना रहा।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जिसकी रक्षा और प्रचार-प्रसार करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने समाज में एकता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। साथ ही युवाओं से नशामुक्ति, शिक्षा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक उद्बोधन हुए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में उपस्थित लोगों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में विनय शास्त्री, हरिशंकर शुक्ल, रामचन्द्र शुक्ल, मनोज जायसवाल, राजेश तिवारी, देवेश पांडेय, मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में हिंदू जनमानस मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *