जमशेदपुर : सावित्रीबाई फुले सेवा दल जमशेदपुर के बैनर तले मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सुंदर नगर स्थित चेशायर होम को खाद्य सामाग्री सुपुर्द किया गया। मकर संक्रांति पर्व के मध्य नजर संस्था द्वारा चूड़ा, गुड़, तिलकुट आदि के आलावे अन्य खाद्य सामाग्री चेशायर होम प्रबंधक को सौंपा गया।

इस कार्य में संस्था के शुभ नारायण भगत, चंदेश्वर भगत, अनिता देवी, हर प्रिया, मीना देवी,राजेश भगत, विनय कुमार भगत अजीत भगत, महेश भगत, रूपेश ठाकुर, उमेश रजक, राजू भगत, खुशी कुमारी, ईसा भगत,रुसी कुमारी, विकास मुखी,छोटू ,रवि शंकर , संजय कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।
