बहराइच हरदी पुलिस का ऑपरेशन सफल, मेलापुरवा पुलिया के पास अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त दबोचा

नवयुग समाचार

बहराइच। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच के द्वारा दिये गये आदेशों निर्देशों के अनुपालन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु व वांछित अभियुक्त/वारंटी की गिरफ्तारी व अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बहराइच व क्षेत्राधिकारी महसी जनपद बहराइच व थानाध्यक्ष के निर्देशन में थाना हरदी जनपद बहराइच पुलिस द्वारा मुखबीर खास की सूचना पर

आज दिनांक 13.01.2026 को अभियुक्त गोलू पुत्र श्याम सुन्दर दीक्षित निवासी मेलापुरवा दा0 बालासरा थाना हरदी जनपद बहराइच को एक देशी तमन्चा .12 बोर व एक कारतूस .12 बोर के साथ मेलापुरवा पुलिया के पास से समय 05.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया तथा बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु.अ.स. 10/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना हरदी जनपद बहराइच पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *