बेटी पर हमला, उंगली कटी… फिर भी अधूरा न्याय! पुलिस पर उठे सवाल, सड़क पर उतरी राष्ट्रीय पीडीए सेना

राष्ट्रीय पी. डी. ए सेना के वेनर तले नेतृत्व में न्याय की मांग को लेकर किया सेकड़ों की तादात में धरना प्रदर्शन.

अलीगंज सीओ को दिया ज्ञापन….

अलीगंज. ज़ब पीड़ित को न्याय नहीं मिलता तो वह पीड़ित क्या कर सकता हैं. बेटी के न्याय की आस में पीड़ित का साथ राष्ट्रीय पी डी ए सेना पार्टी ने दिया. और गुरुवार को पी डी ए सेना के वेनर तले अलीगंज तहसील परिसर में सैकड़ो. की तादात में पहुँचे लोगो ने धरना प्रदर्शन कर विरोध कर नारे बाजी कर दी. नारे बाजी में रुपवती को न्याय मिले.

जो अपराधी उनको सजा दी जाये. वही पुलिस ने दी गयी तहरीर में एक ही नामदर्ज के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस ने इतिश्री कर दी. बताते चले कि अलीगंज सर्किल के कोतवाली नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव नगरिया उर्फ़ सिकंदर पुर ढीगा हैं. बताया गया कि इसी गांव की रहने वाली रूप वती पुत्री पातिराम जो बीते 6 जनवरी 2026 को शाम के समय घर के पीछे शौच करने गयी थी तभी गांव के ही कामता गोविन्द पुत्रगण सर्वेश व दो अज्ञात ने मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने लगे बेटी के वचाव व चीखने चिल्लाने पर धार दार हथियार से हमला करने लगे हमले में सर व अन्य जगह चोट आयी यहाँ तक कि उसके हाथ की ऊँगली भी काट दी.

वही पीड़िता के व्यानो के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की वही तीन लोग को पुलिस ने बचा लिया. इसी को लेकर पी डी ए सेना पार्टी के नेतृत्व में वेनर लिए धरना प्रदर्शन किया गया. और जमकर नारे बाजी की गयी.

वही इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से शिकायत की पुलिस नहीं सुन रही हैं. ऐसे में ज़ब स्थानीय पुलिस नहीं सुन रही तो सीढ़ी आगे हैं सीओ से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं.

रुपवती को न्याय मिले. धरना प्रदर्शन में अनूप कश्यप गोविन्द मोहित सुखवीर सुरजीत लक्ष्मण सर्वेश ग्रीश सुमित कुमार अमित कुमार नीरज रमाकांत सतीश सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे. वही अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग को पीड़िता को न्याय की आस में एक ज्ञापन दिया. वही न्याय का आश्वासन देकर आक्रोषित लोगों को समझा बुझा कर धरना समाप्त करवाया.

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *