नवयुग समाचार
बहराइच पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के कुशल निर्देशन व अपराध निरीक्षक गणेश तिवारी के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सर्वेशचन्द मय पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -014/2026 धारा 103(1) BNS से संबंधित अभियुक्त दूबर खाँ पुत्र ईमामी खाँ निवासी नरैनापुर दा0 रामपुर हुसैनबक्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया ।

दिनांक- 19.1.2026 को अभियुक्त दूबर उपरोक्त जो कही भागने की फिराक में था, को मुखबिर खास की सूचना पर समय 05.24 बजे नरैनापुर गांव के पूरब स्थित तालाब के पास से नेपाल बार्डर जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 01 अदद आलाकत्ल लोहे की कुल्ह़ाड़ी बरामद की गयी तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त दूबर खाँ पुत्र ईमामी खाँ निवासी नरैनापुर दा0 रामपुर हुसैनबक्श थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया l
