हम “छड़ी छाप” मानगो को छड़ी की तरह साफ-सुथरा व सीधा कर देंगे; इसके लिए हमें आपकी स्नेह और प्यार की जरूरत है : कुमकुम श्रीवास्तव

मानगो नगर निगम चुनाव जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव की मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने रामनगर, संकोशाई बागान, तुडियां बेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों में डोर टु डोर संपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और बोली; हम “छड़ी छाप” मानगो को छड़ी की तरह साफ-सुथरा व सीधा कर देंगे; इसके लिए हमें आपकी स्नेह और प्यार की जरूरत है।

उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि वे वोट क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न “छड़ी छाप” पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। पदयात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना और विकास के लिए समर्थन मांगा।

जनसंपर्क के दौरान कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मानगो की महिलाओं के लिए महिला विद्यालय की स्थापना, बारिश में जलजमाव रोकने के लिए नाली निर्माण, बेहतर जलापूर्ति व्यवस्था, पिंक टॉयलेट की व्यवस्था और महिला सुरक्षा को मजबूत करना है।

उन्होंने मतदाताओं को क्रम संख्या 2, चुनाव चिह्न “छड़ी छाप” को याद रखने को कही। वहीं महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर समिति के विशेष आग्रह पर मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अनेकों कार्यक्रम में भाग लिया।

शिव बारात में पदयात्रा कर भगवान त्रिदेव से आशीष लेकर भक्तों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने डिमना बस्ती, आस्था सिटी, जनता पथ, हयात नगर, चाणक्यपुरी कॉलोनी, अविनाश नगर व आसपास के क्षेत्र में भी हर घर जाकर छड़ी छाप क्रम संख्या 2 पर मुहर लगाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *