GDP, जमशेदपुर, यशोदा नगर में 29 मार्च को भव्य हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय…..

झारखंड, जमशेदपुर अंतर्गत यशोदा नगर में आज दिनांक 22 मार्च रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 11:00 बजे श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 29 मार्च को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन की रूपरेखा तय करना था। उक्त बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 29 मार्च को सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल श्री बैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर, यशोदा नगर रहेगा।

बताते चले की कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या भजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। साथ ही, सम्मेलन में उपस्थित सभी हिंदू बंधुओं को सम्मान स्वरूप अंग वस्त्र प्रदान किए जाएंगे एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *