15 वर्षों से सेवा का संकल्प: रामानंद सैनी दंपति कर रहे जरूरतमंदों को वस्त्र व सामग्री दान


त्रिवेणी वस्त्र बैंक के माध्यम से गरीबों तक पहुंचा रहे मदद, समाज से की सहयोग की अपील

लखनऊ | संवाददाता

लखनऊ में समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए Ramanand Saini और उनकी धर्मपत्नी Manju Saini पिछले 15 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।

त्रिवेणी वस्त्र बैंक के संस्थापक, एसएसडी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर, लखनऊ के प्रबंधक एवं अधिवक्ता रामानंद सैनी अपनी पत्नी मंजू सैनी के साथ मिलकर गरीबों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और जरूरतमंद परिवारों को वस्त्र, भोजन, बर्तन, कॉपी-किताबें व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर रहे हैं।

लखनऊ के संपन्न लोगों द्वारा दान किए गए कपड़े और अन्य उपयोगी सामान को त्रिवेणी वस्त्र बैंक के माध्यम से एकत्रित कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। इस कार्य में उनके दोनों पुत्र प्रशांत सैनी, ईशांत सैनी सहित संस्था के सदस्य ओ.पी. गुप्ता, लाल सिंह, सागर सिंह और अन्य लोग भी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

रामानंद सैनी का कहना है कि वस्त्र दान एक महत्वपूर्ण सेवा है, जो जरूरतमंदों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी होती है। उन्होंने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि वे अपने घरों में पड़े अनुपयोगी कपड़े व अन्य सामान दान करें, ताकि उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।

वहीं मंजू सैनी का कहना है कि इस सेवा कार्य से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने बताया कि यह कार्य केवल दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है।

सैनी दंपति समय-समय पर त्योहारों के अवसर पर बच्चों को नए कपड़े और उपहार भी वितरित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे कपड़े, बर्तन, खिलौने, कॉपी-किताबें या अन्य उपयोगी सामग्री त्रिवेणी वस्त्र बैंक में दान कर इस अभियान का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *