एटा ~ थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा प्रतिबंधित कोडीन सीरप की तस्करी करने के मामले में 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पूर्व में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी अलीगंज के कुशल नेतृत्व में वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज एटा पर पंजीकृत मु0अ0स0 मु0अ0स0 269/2025 धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट व 18सी/27 औषधि एंव प्रशाधन अधि0 की घटना में वांछित अभियुक्त राघव सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी नगला उम्मेद थाना जसरथपुर एटा को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- राघव सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह निवासी नगला उम्मेद थाना जसरथपुर एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उ0नि0 श्री विनोद कुमार
2- उ0नि0 श्री कपिल कुमार
3- का0 विनय कुमार
4- का0 अमरजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *