रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

अलीगंज भगवान श्री रामलीला के जन्मोत्सव पर रामनवमी श्रद्धा हर्षोल्लास के साथ बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।तथा रामनवमी के शुभ अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई ।

इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ठाकुर सतपाल सिंह राठौड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, वर्तमान नगर परिषद प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता ,भाजपा नेता दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों की पूजा अर्चना और आरती उतारी गई। उसके बाद पारंपरिक तरीके से बैंड बाजा और धार्मिक झांकियां के साथ शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया।

यह शोभा यात्रा रामशाला प्राइमरी पाठशाला से प्रारंभ होकर मातादीन चौक से गांधी चौराहा होते हुए काली मंदिर से तहसील चौराहा होते हुए नगला पड़ाव पर संपन्न हुई ‌।इस शोभा यात्रा में नगर वासियों ने चल बढ़कर और पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।इस शोभा यात्रा में भगवान श्री राम माता सीता तथा लक्ष्मण के साथ मन मोह करने वाली झांकी निकाली गई। इस शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। भगवान गणेश के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक प्रसंगो को दर्शाती इन झांकियां ने लोगों का मन मोह लिया ‌वही बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

तथा महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई है‌ पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। तथा पूरे नगर में श्री राम के ध्वज लहराते हुए नजर आ रहे थे। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना पुलिस बल भी तैनात रहा तथा। पुलिस की टीम पैदल गस्त करते हुए शोभा यात्रा के साथ-साथ चले और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी गई।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *