ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार आरआई व 2 लेखपाल घायल, पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में लिए


अलीगंज (एटा)। जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला बालू के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार राजस्व विभाग के तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर हालत को देखते हुए विनोद कुमार और अनिल गौतम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि इंद्रजीत कुमार का उपचार जारी है।


घायलों की पहचान विनोद कुमार (आरआई, तहसील अलीगंज), अनिल गौतम (लेखपाल) और इंद्रजीत कुमार (लेखपाल) के रूप में हुई है। बताया गया है कि कार को इंद्रजीत कुमार चला रहे थे।


थाना अध्यक्ष का बयान:
जसरथपुर थाना अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। घायलों को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *