अर्धवार्षिक निरीक्षण के तहत थाना रामगांव का निरीक्षण, अभिलेख व व्यवस्थाएं परखी गईं


आज दिनांक 30.03.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी द्वारा थाना रामगांव का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके आगमन पर सलामी गार्द द्वारा औपचारिक सलामी दी गई।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, भोजनालय एवं आरक्षी बैरकों का जायजा लिया गया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का अवलोकन कर वहां तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

निरीक्षण के दौरान थाना में उपलब्ध आर्म्स एवं एम्यूनेशन का भौतिक निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों से शस्त्रों को खोलने-जोड़ने की प्रक्रिया, टीयर गैस गन एवं एंटी राइट गन के प्रयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

इसके उपरांत थाना कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों जैसे अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, सांप्रदायिक विवाद रजिस्टर, महिला अपराध रजिस्टर, अनुसूचित जाति/जनजाति अपराध रजिस्टर, माल मसरूका रजिस्टर, फ्लाईशीट एवं चौकीदार नियुक्ति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही कार्यालय, मालखाना एवं हवालात की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *