रामगाँव पुलिस का बड़ा खुलासा: 2 शातिर गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी पकड़े गए, चोरी के जेवर बरामद

बहराइच। रामगाँव थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्तों समेत 3 बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के 5 जेवर भी बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी महसी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टेपरा स्थित बागेश्वरी माता मंदिर के पास छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित (19) पुत्र रामराम और समसुद्दीन (22) पुत्र ताहिर निवासी मैगला थाना रामगाँव शामिल हैं, जबकि 3 नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।
पुलिस के अनुसार, समसुद्दीन के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।


इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष गुरूसेन सिंह, एसएसआई शैलेन्द्र कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *