धारा 303(2)/317(2) BNS में कार्रवाई, 03 मोटरसाइकिल बरामद, 02 शातिर गिरफ्तार
बहराइच। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 03 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को चाँदपुरा निवासी अरिफ ने सुमैय्या मॉल से अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 71/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में—
दिनांक 19 मार्च 2026 को सचिन द्वारा सुमैय्या मॉल से बाइक चोरी (मु0अ0सं0 60/2026)
दिनांक 20 मार्च 2026 को महेश कुमार गुप्ता द्वारा सिटी कार्ट के सामने से बाइक चोरी (मु0अ0सं0 61/2026)
के मामलों में भी धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए।
लगातार हो रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। सघन जांच व सुरागरसी के आधार पर टीम ने दिनांक 02 अप्रैल 2026 की रात लगभग 11:55 बजे आरटीओ रोड, झिंगाहा घाट के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
मुस्लिम खान (45 वर्ष), निवासी नकहिया थाना रामगांव
मो. मुस्लिम (23 वर्ष), निवासी हमीरपुर खैरटिया थाना रामगांव
के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीनों चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त शातिर वाहन चोर हैं और क्षेत्र में सक्रिय थे। पूछताछ के दौरान अन्य घटनाओं में भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में उ0नि0 रवि कुमार यादव, उ0नि0 अजेश कुमार, उ0नि0 धीरेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
➡️ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
