कोतवाली अलीगंज में चला स्वच्छता अभियान, एसएसपी डॉ. इलामारन के निर्देशन में हुई साफ-सफाई

अलीगंज/एटा। जनपद एटा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत कोतवाली अलीगंज में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य थाना परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं स्वस्थ वातावरण में बनाए रखना रहा।


कोतवाली अलीगंज में थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर, कार्यालय कक्ष, बैरक, शौचालय एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में पड़े अनावश्यक कूड़ा-करकट एवं कबाड़ को हटाकर साफ-सुथरा वातावरण तैयार किया गया।


थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद भर में एसएसपी के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी थाना परिसरों और कार्यालयों में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है, जिससे स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सके।


अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने पर बल दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था निरंतर बनी रहे।


कोतवाली अलीगंज में चलाया गया यह स्वच्छता अभियान आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रहा है और भविष्य में भी इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *