संवाददाता आकाश मिश्र
महसी, बहराइच। स्थानीय विकास खंड महसी के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहुआ मंसूर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनसमारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, लोक नृत्य और देशभक्ति नाटकों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और ‘स्वच्छता अभियान’ पर आधारित लघु नाटिकाओं के माध्यम से छात्रों ने समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। प्रतिभाशाली छात्र हुए पुरस्कृत वार्षिकोत्सव के मुख्य आकर्षण में अंकपत्र वितरण समारोह रहा।
प्रधानाध्यापक और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास
प्रधानाध्यापक और विशिष्ट अतिथियों द्वारा कक्षावार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को प्रगति रिपोर्ट के साथ-साथ मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के चेहरे खुशी से खिले नजर आए।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है। उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति पर जोर दिया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक और समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।