पत्रकारों के हितों पर बड़ा मंथन, संगठन विस्तार और समस्याओं के समाधान का भरोसा

अलीगंज। राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ के तत्वावधान में रविवार को अलीगंज तहसील परिसर स्थित लेखपाल कक्ष सभागार में पत्रकारों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, संगठन की मजबूती और विभिन्न समस्याओं के समाधान पर गंभीरता से मंथन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत यादव ने की, जबकि संचालन एपी चौहान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान गुण सागर बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, लेकिन आज भी उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी है कि वह पत्रकारों को एक मजबूत मंच दे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक पहल करे।

बैठक के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं खुलकर रखीं। संगठन पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।


आरपीएससी राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद उर्फ बबलू चक्रवर्ती ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि उनकी आवाज मजबूती से उठाई जा सके।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि संगठन का तेजी से विस्तार किया जाएगा और हर जिले में इसे मजबूत किया जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष सन्मति जैन व राजेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।


मंडल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह ने कहा कि जिले के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे और जिस संगठन का मुखिया निर्भीक होता है उस संगठन के सदस्यों को हर परेशानी से निजात मिलती है। सम्पादक अभय गुप्ता ने कहा कि देशभर में कई संगठन पत्रकारों के लिए कार्य कर रहे हैं परंतु राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ पत्रकार और उनके परिवारों की पीड़ा को सुनकर समाधान के लिए कार्य कर रहा है और कम समय में कई प्रदेशों में अपनी पहचान बना रहा है। बैठक में नंद कुमार कश्यप, राजेश मिश्रा, विकास दुवे, मोहित यादव, राजीव यादव, अशोक राठौर, रवेंद्र शाक्य, अनंत मिश्रा, निकेश सक्सेना, सुनील गुप्ता, गोविंद गुप्ता, अभय गुप्ता, दिलीप सिंह वर्मा, शानू, कुलदीप यादव, राघवेंद्र यादव, संगम सक्सेना, दीपक वर्मा, भूपेंद्र, राघवेंद्र शाक्य, अशरफ अली, ऐपी चौहान, सुनील कुमार सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *