बहराइच। थाना हरदी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त विनीत मिश्रा निवासी ग्राम वीर शाहपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ थाना हरदी में मु0अ0सं0 142/2026 के तहत धारा 109, 115(2), 352, 351(3) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 08 मई 2026 को पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
थाना हरदी पुलिस ने अभियुक्त को नहर पुलिया ग्राम वीरशाहपुर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में थाना हरदी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
