जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन, जमशेपुर के द्वारा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की 17वीं पुण्यतिथि पर आज दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को संध्या – 05:00 बजे, टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव – सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष – शाहनवाज आलम ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की जीवनी पर प्रकाश डाला। उनके अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस एसोसिएट- डाॅ0एम0एस0सिंह ने यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।

साथ ही सभी ने उनके नेतृत्व एवं कार्यशाली का अनुसरण अपने जीवन एवं यूनियन में करने की प्रेरणा ली। यूनियन द्वारा आयोजित आज के इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव- सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष- शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष- शाहनवाज आलम, सहायक सचिव – नितेश राज, श्याम बाबु, कोषाध्यक्ष – अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज -धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण उपस्थित रहे। अंत में यूनियन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय एसके बेंजामिन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजली सभा की समाप्ति की गई।
