भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, 1.876 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.876 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत बताई जा रही है।


पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीमान्त डिग्री कॉलेज के पास पिलर संख्या 651/11 के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 1.876 किलो चरस बरामद हुई।

https://x.com/i/status/2065344113583820992


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सादिक पुत्र सलीम (19 वर्ष) और सद्दाम पुत्र समीम (19 वर्ष), निवासी मुस्लिम बाग, रुपईडीहा के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है।


यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में रुपईडीहा पुलिस एवं 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *