BSPS उत्तराखंड इकाई द्वारा मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला की गई आयोजित।
मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।
उद्यान शिरोमणि सम्मान 2026 से विभूतियां सम्मानित।
संवाददाता
देहरादून। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड एवं एफडब्ल्यूए सोसाइटी उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “मध्य हिमालय उद्यान विकास एवं आर्थिकी” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला-2026 का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायमूर्ति राजेश टंडन, पद्मश्री वसंती बिष्ट,प्रदेश अध्यक्ष. चंद्रवीर गायत्री राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा इंजीनियर अर्जुन पंवार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
गायिका शोभा नेगी के स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई तथा उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विजय जड़धारी, डॉ. अंकित कुमार एवं इंजीनियर अर्जुन पंवार ने अपने विचार व्यक्त किए। अपने संबोधन में इंजीनियर अर्जुन पंवार ने कहा कि पहाड़ों के पर्यावरण और जल स्रोतों के लिए चीड़ के पेड़ों का अत्यधिक विस्तार गंभीर चिंता का विषय है, जिस पर वैज्ञानिक एवं सामाजिक स्तर पर विचार किए जाने की आवश्यकता है।
बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष बैलों के संरक्षण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कृषि व्यवस्था में बैलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इनके संरक्षण के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस पर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए विषय पर विचार करने की बात कही।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को “उद्यान शिरोमणि सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, उद्यान विशेषज्ञ कुंदन सिंह, रेड राइस लेडी श्वेता बधानी, बागवानी क्षेत्र में इंजीनियर अर्जुन सिंह पंवार, उद्यान शिक्षण के लिए डॉ. अंकित कुमार, वानिकी शिक्षा के लिए डॉ. स्नेहा डोभाल, बागवानी के क्षेत्र में महाबल सिंह नेगी, उद्यान पत्रकारिता के लिए अर्जुन सिंह बिष्ट तथा जनजागरण के लिए आशीष बाजपेई शामिल रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने की।
भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री ने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ हर विद्या पर कार्य करेगा जिससे पत्रकारों के कार्यों को बल मिले। वहीं BSPS के राष्ट्रीय संगठन सचिव गिरिधर शर्मा ने कहा कि भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ धरातल पर कार्य करने पर विश्वास रखता है, उत्तराखंड के किसान पत्रकारों के लिए यह आयोजन एक सार्थक पहल है।
इस अवसर पर महामंत्री राजीव थपलियाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, संगठन सचिव विजयपाल रावत, सनी सक्सेना, प्रदेश सचिव एस.पी. दुबे, सह सचिव डॉ. डी.के. पुरी, कुमाऊं प्रभारी के.पी.एस. चौहान, विवेक तोमर, संयोजक बाबूराम बदोई, प्रदेश सहसंयोजक आशीष डोभाल,, प्रसनजीत राय, रेखा भंडारी, मयंक, सुमित नौटियाल, प्रेम पंचोली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
