केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर अलीगंज ब्लॉक में लगे विभागीय कैंप, विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने किया निरीक्षण

योजनाओं की दी गई जानकारी, उज्ज्वला योजना के पटल पर प्रगति तेज करने के दिए निर्देश

अलीगंज। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड अलीगंज परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कैंप एवं प्रदर्शनी पटल लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों ने अपनी-अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और लाभार्थीपरक कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई। कैंप में पहुंचे लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, नगर पंचायत अलीगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता, नगर पंचायत जैथरा अध्यक्ष विवेक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह कश्यप, जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, जिला मंत्री अभिषेक गोपाल शर्मा, भाजपा नेता सम्यक शाक्य, नगर मंडल अध्यक्ष विमल कुमार गुप्ता तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रामबाबू सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पटल एवं स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं की प्रगति तथा लाभार्थियों को मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पटल पर अपेक्षित प्रगति न मिलने पर विधायक ने संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का उद्देश्य है, जिसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार कार्य कर रहे हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *