रांची
रांची के प्रतिभाशाली युवा आज़म अली ने अपने पहले ही प्रयास में बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

आज़म अली, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक इंजीनियर नसीम अली के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रांची के धुर्वा स्थित सेंट थॉमस स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई नई दिल्ली स्थित हमदर्द कॉलेज से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने मणिपाल विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की।
सिविल सेवा की तैयारी के लिए आज़म अली ने जामिया मिलिया इस्लामिया रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में BPSC परीक्षा में सफलता अर्जित की।
आज़म अली की इस उपलब्धि पर रांची के शिक्षाविदों, समाजसेवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
